जीतू राय और दीपा कर्माकर के नाम का एलान पहले ही कर दिया गया था। साक्षी और सिंधू का नाम अब शामिल किया गया है
साक्षी मलिक ने रियो में कांस्य पदक जीता था। वहीं सिंधू ने बैडमिंटन में महिला एकल का रजत पदक जीता था।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस साल यह पुरस्कार पीवी सिंधू, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर और जीतू राय को दिया जाएगा। जीतू राय और दीपा कर्माकर के नाम का एलान पहले ही कर दिया गया था। साक्षी और सिंधू का नाम अब शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि रियो ओलंपिक्स में जो भी पदक जीतेगा उसे खेल रत्न के लिए चुना जाएगा। साक्षी मलिक ने रियो में कांस्य पदक जीता था। वहीं सिंधू ने बैडमिंटन में महिला एकल का रजत पदक जीता था। रियो ओलंपिक्स में भारत को ये दो ही पदक मिले थे। ऐसा पहली बार है जब चार खिलाडि़यों को खेल रत्न दिया जाएगा। इससे पहले साल 2009 में तीन खिलाडि़यों को खेल रत्न चुना गया था। यह पुरस्कार 29 अगस्त को दिए जाएंगे
दीपा कर्माकर मामूली अंतर से कांस्य पदक से जीतने से रह गई थी। रियो में जिम्नास्ट में शामिल होने वाली वह इकलौती भारतीय थीं। वहीं जीतू राय ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में शूटिंग में पदक जीते थे। हालांकि रियो में उनका प्रदर्शन आशाओं के अनुसार नहीं रहा। वे फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। अब तक 28 खिलाडि़यों को खेल रत्न से नवाजा जा चुका है। सबसे पहले यह पुरस्कार विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। पिछले साल सानिया मिर्जा को इससे सम्मानित किया गया था। साल 2008 और 2009 में किसी भी खिलाड़ी को यह पुरस्कार नहीं मिला।
No comments:
Post a Comment